अपना जिलाचर्चा में

नपं अध्यक्ष के व्यवसायी भाई से हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफास

◆ लूट में शामिल दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

बिल्थरारोड/ बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अपराध की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस ने अहम सफलता प्राप्त करते हुए बिल्थरारोड नपं अध्यक्ष के भाई के साथ पिछले 12 अगस्त को हुई 3.2 लाख रूपये की लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को मधुबन ढाला से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से एक तमंचा व
315 बोर के दो जिन्दा कारतूस, लूट के 15 हजार 2 सौ रूपये के साथ ही उसमें प्रयुक्त ग्लैमर बाइक यूपी 60 वी 6347 भी पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों को भादवि की धारा 394, 307 व 504 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बिल्थरारोड नपं के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त के व्यवसायी भाई अरूण कुमार गुप्त से पिछले 12 अगस्त को बाइक सवार तीन लूटेरों द्वारा सरेशाम की गयी 3.2 लाख रूपये की लूट की घटना का खुलासा करते हुए उसमें शामिल दो
आरोपियों को उभांव पुलिस ने शनिवार की मध्यरात्रि को गिरफ्तार कर लिया।

इस सम्बन्ध में उभांव एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात मुखबीर से सूचना मिली की पिछले 12 अक्टूबर को हुई लूट की घटना में प्रयुक्त ग्लैमर बाइक से दो संदिग्ध मधुबन की तरफ से बिल्थरारोड की तरफ आ रहे है। सूचना मिलते ही उभांव एसएचओ हमराहियों संग मधुबन ढाला पर पहुंच कर वहां वाहनो की चेकिंग शुरू कर दिये। इसी दौरान मधुबन की तरफ
से एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। उसी समय बिल्थरारोड की तरफ से जा रही एक पिकप की हेडलाइट संदिग्धों के उपर पड़ते ही मुखबीर ने उन्हे पहचान लिया तथा पुलिस को एलर्ट कर दिया। पहले से ही घात लगाकर
वहां मौजूद पुलिस ने बाइक सामने आते ही उसे रूकने का इशारा किया। अपने सामने पुलिस को देख बाइक सवार भागने के चक्कर में मधुबन ढाला के पूर्व तरफ बने स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर बाइक सहित गिर पड़े। इसके बावजूद उन्होने वहां से उठकर भागने की कोशिश किया परन्तु पुलिस के घेरे को तोड़ने में विफल रहे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा व 315 बोर के दो जिन्दा कारतूस के साथ ही 15 हजार 2 सौ रूपये बरामद हुए। पकड़ें गये आरोपियों क पहचान नन्हे दूबे उर्फ प्रेमशंकर दूबे पुत्र स्व0 सत्यदेव दूबे निवासी बिशुनीपुर थाना दूबहड़ जिला बलिया व अविनाश पांडेय पुत्र दिनेश पांडेय निवासी तिखमपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया के रूप में
हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार उक्त आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चेयरमैन के भाई से की गयी लूट की घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उक्त लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसएचओ उभांव के अलावा सीयर चौकी प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह, आरक्षी नीलमणि सिंह, अभिषेक सिंह, दीनानाथ यादव, दुर्गेश कुमार पाल, दिनेश यादव मुख्य रहे।

ऐसे बनी लूट की योजना…

उभांव एसएचओ राजेश कुमार सिंह के अनुसार घटना में शामिल सुखपुरा़ थाना क्षेत्र के देवकली निवासी मोहन राय, गढ़वार थाना क्षेत्र का अभिषेक ओझा उर्फ संजीत, नन्हे दूबे व अविनाश पांडेय जो शातिर अपराधी हैं तथा उन पर एक दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे भी पंजिकृत हैं। इनमें से मोहन व अभिषेक का बिल्थरारोड आना जाना था। घटना वाले दिन चारो गांव में ही एक बन विभाग के किसी स्थान पर सब इकठ्ठे हुए वहां मोहन व अभिषेक ने कहा कि बिल्थरारोड में काम करना है वहां अच्छा पैसा मिलेगा।
इसके बाद वे एक ग्लैमर बाइक जिसपर मोहन व नन्हे तथा एक स्प्लेंडर बाइक जिसपर अभिषेक व अविनाश पांडेय बैठे थे, बिल्थरारोड को रवाना हो गये। लगभग साढ़े 4 बजे बिल्थरारोड पहुंचने के बाद वे इधर-उधर घूमकर व्यवसायी की टोह लेते रहे। बाद में एक स्प्लेंडर पर बैठ कर अभिषेक ओझा व्यवसायी अरूण कुमार गुप्ता की रेकी करने लगा। साढ़े बजे के लगभग उसने अपने दोस्तों से व्यवसायी के चलने की सूचना दी। अभिषेक इस दौरान व्यवसायी के पास से अपनी स्प्लेंडर लेकर तेजी से आगे निकला तथा पीछे से ग्लैमर पर बैठकर आ रहे नन्हे दूबे, अविनाश व मोहन राय को इशारा किया।
उसका इशारा पाकर वे व्यवसायी के पास पहुंच गयें इस दौरान वे लड़खड़ा कर गिरे फिर सम्भल कर उठे तथा असलहे के दम पर उसे आतंकित कर बैग में रखा
3.2 लाख रूपये ले उड़े। आगे जाने पर उन्हे लगा कि आसपास के लोग उन्हेघेर लेंगे तो मोहन राय ने अपने पास रखे पिस्टल से दो हवाई फायर किया तथा वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गये। बाद में वापसी में
सिकन्दरपुर मार्ग पर उन्हे अभिषेक ओझा मिला। उसके मिलने पर मोहन उसकी स्प्लेंडर पर बैठ गया तथा चारो आगे एक सुनसान स्थान पर पहुंचे। वहां  मोहन ने नन्हे दूबे व अविनाश को 60-60 हजार रूपये दिये तथा बाद में
हिसाब करने की बात कहकर वहां से अपनी राह चल दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *