चर्चा में

भाजपा हाईकमान सुभासपा के मुददों की अनसुनी की तो गठबंधन पर पुनर्विचार : अरुन राजभर

फ़िरोज़ाबाद। जनपद के ग्राम भड़ौसा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरून राजभर ने कहा कि यूपी का विकास तभी होगा जब यूपी को चार भागोंं में अलग-अलग बांटकर राज्य बनाया जाएगा। श्री राजभर ने भाजपा से गठबन्धन के मुद्दे पर कहा कि भाजपा हाईकमान ने उनकी मुददों की अनसुनी की तो भाजपा से गठबंधन पर पुनर्विचार के विकल्प खुले हैं।

श्री राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है। बड़ा राज्य होने से विकास में बाधा भी बना है। श्री राजभर ने कहा कि अगल राज्य के मुद्दे को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी काफी जोरशोर से उठा रही है। क्योंकि विकास के लिए छोटे-छोटे राज्यों में विभाजन की परिकल्पना 16 वर्षो से पार्टी लड़ती है। बसपा सहित कुछ अन्य राजनीतिक दल भी छोटे राज्य चाहते है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर के मुताबिक प्रदेश के चार भागों में होने पर ही सही तरह से विकास होगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के मुद्दे जनता के बीच रखकर समर्थन मांगा और 27 अक्टूबर को पार्टी के 16वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ग़ुलामी छोड़ो समाज जोड़ो अतिपिछड़ा, अतिदलित भागीदारी महारैली में चलने की अपील की उत्तर प्रदेश को चार भागों में बाटने का सुझाए चार राज्य नाम पश्चिमांचल, पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने स्पष्ट किया कि अगर भाजपा हाईकमान ने वार्ता के बाद उनकी छोटे राज्य गठन, 12 प्रदेशो में आरक्षण का वर्गीकरण कर आरक्षण दिया जाता है फिर यूपी में क्यों नहीं हो रहा है इन सब मुद्दे को अनसुनी की तो गठबंधन पर पुनर्विचार के विकल्प खुले हैं। सुभासपा ने अपनी ओर से राज्यों के नाम पश्चिमांचल, पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड एक अगल राज्य चाहती है विकास मॉडल बनाने के लिए अलग राज्य जरूरी । श्री राजभर ने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच बनने को भी पश्चिम के लोगों को सस्ता न्याय मिलने के लिए जरूरी बात बताया। सुभासपा के मुद्दे यूपी में राज्य छोटे राज्य बनें,स्कूलों में तकनीकी शिक्षा हो,उच्च शिक्षा नि:शुल्क दी जाए,पिछड़ों को 54 फीसद आरक्षण मिले,यूपी में भी शराब बंद की जाए,शिक्षितों को संविदा पर रोजगार मिले
जनपद फ़िरोज़ाबाद के ग्राम भड़ौसा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में अरुन राजभर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को 54 प्रतिशत आरक्षण एवं शिक्षित बेरोजगार युवकों को संविदा पर रोजगार मिलना चाहिए। उच्च शिक्षा नि:शुल्क होने की व्यवस्था लागू होना चाहिए। स्कूलों में तकनीकी शिक्षा लागू होने पर बेरोजगारी नहीं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात व बिहार मे शराब बंद हो सकती है कि तो यूपी में क्यों नहीं।
जनसभा के आयोजक असरफ खांन रहे। संचालन मुन्ना टाइगर ने किया ।मुख्य रूप से उपस्थित, अरविंद राजभर प्रदेश महासचिव भासपा, राजेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भासपा, नूर आलम सिद्दकी, सानू खान, गिलतु यादव,मुन्ना सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, सकल खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *