भीटी सड़क बनने में हो रही देरी, घायल हो रहे लोग, व्यापार पर असर
मऊ। नगर के भीटी चौक से बाल निकेतन जाने वाले रास्ते में अंधा मोड़ तक सड़क निर्माण में हो रही देरी की वजह से आम नागरिकों सहित व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मामले में विभाग एवं ठेकेदार द्वारा सड़क के निर्माण में बरती जा रही देरी को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। व्यापारी नेता कन्हैया जायसवाल का कहना है कि आए दिन सड़क पर बच्चे, महिलाओं सहित आमजन गिर कर घायल हो रहे हैं। वहीं बदहाल सड़क की वजह से दुकानों पर व्यवसाय का काफी बुरा असर पड़ रहा है। जबकि विभाग या निर्माण में लगे ठेकेदार को सड़क जल्दी बने इसकी कोई चिंता नहीं है। सड़क निर्माण का कार्य 2 महीने से ज्यादा हो चुका है लोग आजिज और परेशान है।
उधर मामले की शिकायत व्यवसाई, युवा सामाजिक कार्यकर्ता पियूष कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल मुख्यमंत्री जनसुनवाई पर दिनांक 05-10-2018 को की है। बकाएदे मुख्यमंत्री के यहां से शिकायत आवेदन पत्र संख्या 40019218012884, के क्रम में शिकायत दर्ज करते हुए मामले के निस्तारण हेतु अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग (मऊ) को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया है। अब देखना होगा कि वेसुध पड़ा लोक निर्माण मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत के बाद भी जागता है या सोता ही रहता है।


