अपना जिला

दर्ज कराये वोटर लिस्ट में अपना नाम, शिविर का शुभारंभ करेंगे दारा सिंह चौहान

मऊ। क्या आप युवा हैं और आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। या आप 01 जनवरी 2019 तक 18 साल के हो रहे हैं तो भी आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर आगामी चुनाव में मतदान का प्रयोग कर सकते हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की तरफ से एक ऐसे ही शिविर आयोजन आज दिनांक 03-10-18 से किया जा रहा है। जो 10-10-2018 तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर मतदाता पुर्ननिरीक्षण का कार्यक्रम चला कर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम करेगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को सुबह 9 बजे नगर के डी. सी. एस.के.पी.जी. कालेज मऊ में भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दारा सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा होगा।
आयोजक रामप्रवेश राजभर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भाजपा मऊ ने बताया कि सुबह 09 बजे से शाम 3 बजे तक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने का क्रम चलेगा। जो भी युवा 01 जनवरी 2019 तक 18 वर्ष की उम्र पूरा कर रहा है वह भी यहां आकर अपना आवेदन करके मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया की यह शिविर जगह-जगह लगाया जाएगा जिससे जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में नहीं है और युवा खासकर जुड़ सके। उन्होंने लोगों से इस अवसर पर सभी को शामिल होनेे की अपील कियाा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *