कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल व एसआरडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांधी जयंती मनाई गई
मऊ। कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल मऊ तथा श्रीमती रामवती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर मऊ दोनों ही विद्यालयों में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं इन दोनों ही महान व्यक्तियों के जीवन की उपलब्धियां एवं इनके कार्य के बारे में बच्चों ने अपने पक्ष रखें तथा सभी छात्र-छात्राओं ने मिलकर विद्यालय में स्वच्छता अभियान को जारी रखते हुए विद्यालय में सुरक्षा एवं साफ-सफाई की एवं अध्यापकों ने भी इन के कार्यों में इनका सहयोग किया इस अवसर पर दोनों ही विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रही।


