अपना जिला

स्वच्छता ही सेवा पखवारा समापन के अवसर पर सम्मानित हुए बच्चे

मऊ। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा पखवारा “दिनांक 15 सितंबर 2018 से 2 अक्टूबर 2018 तक के समापन अवसर पर पखवाड़े के अंतर्गत प्रत्येक दिवस पर विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन विद्यालय स्तर पर संचालित किया गया, दिनांक 1 अक्टूबर 2018 को विकासखंड स्तर पर तथा दिनांक 2 अक्टूबर 18 को जनपद स्तर पर आयोजित स्वच्छता संबंधित चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जनपद स्तर पर चित्रकला में प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुर्थी जाफरपुर कोपागंज की आसिफा फिरदौस, द्वितीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जामडीह कीअनामिका, निबंध प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव रानीपुर की ट्विंकल, द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय कनियारीपुर के निखिल कुमार, विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चौरसिया उच्च प्राथमिक विद्यालय खनिगह बड़रांव तथा प्राथमिक विद्यालय कइयां की काजल सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
चयनित विजेता प्रतिभागियों को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी श्री प्रकाश बिंदु ने पुरस्कृत किया। विजेता छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा संपन्न छात्रों की कमी नहीं है उन्हें सिर्फ मौका देने की आवश्यकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को गति देने में परिषदीय शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। नन्हे मुन्ने छात्रों द्वारा चित्रकला, निबंध, रैलियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। शिक्षक अरविंद पांडे द्वारा अभियान गीत  तथा प्राथमिक विद्यालय कइयां की छात्रा काजल सिंह द्वारा स्वच्छता गीत प्रस्तुत कर सभागार में उपस्थित अधिकारियों द्वारा तालियां बटोरी गयी। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व अंजनी कुमार सिंह, सहेन्द्र सिंह ,अरविंद पाण्डेय, धर्मराज ,श्रीनिवास, मीनाक्षी ,शिवाकांत, अजीत तिवारी ,रमेश सिंह, अशोक गौतम, डॉ राजेश चतुर्वेदी ,आर पी राम ,माधववेन्द्र पाण्डेय, पंकज सिंह तथा जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविंद पाण्डेय व अंजनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।  कार्यक्रम के संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी त्रिपाठी व अजीत तिवारी जिला समन्वयक निर्माण ने आगन्तुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *