अपना जिला

पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा, 8 अक्तूबर को लखनऊ धरने में शामिल होंगे शिक्षक

मधुबन/मऊ। ब्लाक संसाधन केन्द्र फतहपुर मण्डाव पर रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक करते हुए पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चाएं की गयी तथा 8 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन पाण्डेय ने कहां कि संघे शक्ति कलियुगे की कहावत को चरितार्थ करते हुए हम शिक्षको को संघटित होने की जरूरत है तथा एक जुटता के साथ सरकार के गलत नीतियो का विरोध कर इसे कुम्भकरणीय नीद से जगाया जा सके ताकि सरकार शिक्षक हित की अनदेखी करने से बाज आये । साथ ही 8 अक्टूबर को लखनऊ मे होने वाले पुरानी पेंशन बहाली हेतु महाधरने मे अधिक से अधिक प्रतिभाग करते हुए सरकार को नीद से जगाने के लिए शिक्षको से अपील किया ।उर्जावान शिक्षक नेता सूर्यभान शर्मा ने कहा कि पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है जिसके लिए हम हकपरस्त है । बैठक को राधेश्याम पाण्डेय, रणंजय मल्ल, मीनाक्षी सिंह,हृदयेश पाण्डेय, प्रमोद सिंह, जमील अहमद,राजबहादुर सिंह आदि ने संबोधित करते हुए विस्तृत प्रकाश डाला । इस मौके पर संजीव सिंह,  नीलम सिंह, मैना देवी, गुलाब गुप्त, रवींद्र मौर्य आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *