अपना जिला

लुढ़कते खंभे व लटकते तार, करा रहा हादसे का इन्तजार

(आनन्द कुमार)

मऊ। स्कूली बच्चों सहित आम आदमी की जान खतरे में है बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस बात को जानते हैं या जान कर अंजान बने हुए है यह बता पाना मुश्किल है। वैसे तो यह तस्वीर महज एक स्थान का है लेकिन नगर के ऐसे अनेको मुहल्ले होंगे जहां ऐसे लुढ़कते खंभे व लटकते तार मिल जाएंगे।


नगर के कोतवाली के ठीक पीछे लारी रोड के बायीं ओर गली में स्थित मिल्लत नर्सरी स्कूल के छोटे बच्चे इन दिनों काफी डरे सहमें हैं। मिल्लत नर्सरी स्कूल के गेट पर बिजली का खम्भा ज़मीन से 5 फिट ऊपर लटक रहा है यह कब गिर जाए कुछ भी कहा और बताया नहीं जा सकता। इसकी सुध न तो विभाग को है न ही स्थानिय लाइन मैन व जेई को। इसके अलावा मुंशीपुरा में ओवर ब्रिज के नीचे वाराणसी जाने वाली रेल लाईन के बगल बाले मुहल्ले में एक विद्युत पोल लटका हुआ है। पोल जहां पर गड़ा है वहां पर पानी का लाईन गया हुआ है और वहां पानी रिस रहा है। जिसके वजह से खंभा लुढ़क रहा है।
मुहल्ले के लोग व स्कूल के बच्चों ने विद्युत विभाग व जिला प्रशासन से विद्युत पोल अविलंब ठीक कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *