मऊ पुलिस ने चलाया अभियान, संदिग्धों की खैर नहीं
मऊ पुलिस का ऑपरेशन संदिग्ध
संदिग्धों पर नकेल कसने की तैयारी
पुलिस ने बैंकों और बैंक के आस-पास चलाया अभियान
मऊ SP के दिशा निर्देश में चला अभियान
मऊ पुलिस में संदिग्धों को अपना ठिकाना बदलना होगा या शहर छोड़कर कहीं और जाना होगा…क्योंकि उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस संदिग्धों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर चुकी है…और इस क्रम में अभियान की शुरूआत भी हो चुकी है…
मऊ एसपी ललित कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में ये अभियान चलाया जा रहा है…जिसके तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों में तथा बैंक के आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया और इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये.



