लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल करायेगा सीबीएसई बोर्ड का कलस्टर वालीबाल टूर्नामेन्ट
मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल निदेशक मुरलीधर यादव व प्रधानाचार्य पी0एल0 जैशी ने शुक्रवार को सिकटिया कैम्पस में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एक बार फिर जनपद को गौरवान्वित करने का मौका लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल को मिला हैै। मुरलीधर यादव ने बताया कि पूर्व में हमारे संस्थान ने सीबीएसई, बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय पूर्वी जोन हॉकी प्रतियोगिता वर्ष 2016 के आयोजन को सफल बनाया है उस के बाद पुनः सीबीएसई की ओर से एक बड़ा दायित्व हमें सौंपा गया है। प्रधानाचार्य श्री जैशी ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक विजय शंकर यादव कुशल नेतृत्व में संचालित जनपद का ख्यातिलब्ध विद्यालय लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के विगत 16 वर्षों के कार्यकलापों तथा उसके स्वस्थ्य परिणामों का सतत् अवलोकन करते हुए सीबीएसई ने इस बार पुनःः क्लस्टर वालीबाल टूर्नामेन्ट (अण्डर 17 एवं 19 वर्षीय बालिका) को कराने कराने का कार्यभार सौंपा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्बर वर्ष 2018 से लेकर 2 अक्टूबर वर्ष 2018 तक होना है। अपने तरह की इस अनूठी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें मुख्य रूप से इलाहाबाद, वाराणसी, फैजाबाद, गोरखपुर, गाजीपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, बस्ती, देवरिया, सलेमपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, भदोही, पड़रौना, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकर नगर, साहूजी महाराज नगर, चन्दौली, सन्त कबीर नगर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी सी0बी0एस0ई0 बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की होंगी। बहुप्रतीक्षित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री श्वेता अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी सी0बी0एस0ई0 बोर्ड इलाहाबाद रीजन एवं समापन सहित पुरस्कार वितरण डा0 मनजीत सिंह, सहायक सचिव (खेल) सी0बी0एस0ई0 बोर्ड नई दिल्ली के हाथों सम्पन्न होना हैं।
यह वालीबाल प्रतियोगिता आपकी उपस्थिति तथा सहयोग के बिना अधूरी है। अतः आप से निवेदन है कि इस सीबीएसई क्लस्टरट के वालीबाल टूर्नामेन्ट में अपने सहयोगियों के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराने की कृपा करके हमें गौरवान्वित करें, ताकि यह खेल प्रतियोगिता हमारे तथा आपके सहयोग से सफलता का परचम लहराते हुए जिले का नाम रोशन कर सके।
यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य पी0एल0 जैशी के द्वारा दी गयी तथा विद्यालय के संस्थापक विजय शंकर यादव ने भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से आनन्द सिंह, सम्पूर्णा नन्द दूबे, रमाकान्त यादव, मोहम्मद शिबली, नरेन्द्र कुमार, रामा सिंह यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

