चर्चा में

काशी में करोड़ों की सौगात !

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 557 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, नागपुर ग्राम पेयजल योजना के अलावा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के साथ ही बीएचयू में बनने वाले वेद विज्ञान केंद्र व रीजनल इंस्टीट्यूट आफ ऑप्थेल्मोलाजी का शिलान्यास शामिल है.

इस कार्यक्रम में पीएम के साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे हैं…उन्होंने कहा कि काशी के निर्माण के लिए जिस तेजी से विगत चार वर्षों में विकास कार्य हुए हैं, उसके लिए मैं  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी के हर वर्ग का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है काशी अब देश के चुनिंदा शहरों में शामिल है, जहां के घरों में पाइप से कुकिंग गैस पहुंच रही है इसके लिए इलाहाबाद से बनारस तक पाइपलाइन बिछाई गई है। 40,000 से ज्यादा घरों तक पहुंचाने के लिए काम चल रहा है.फ्रांस, जापान के राष्ट्रपति ने काशी के आतिथ्य को पूरी दुनिया में सराहा है. हम चाहते हैं कि जो लोग आएं वह ऐसा अनुभव करके जाएं को वह पूरी दुनिया में काशी के पर्यटन के एम्बैसडर बन जाएं. आज काशी में ना सिर्फ आना-जान आसान हो रहा है बल्कि शहर के सौंदर्य को भी निखारा गया है। हमारे घाट अब गंदगी से नहीं रोशनी से अतिथियों का सत्कार करते हैं। मां गंगा के जल में अब नावों के साथ क्रूज़ की सवारी भी संभव हो पाई है। पर्यटन से परिवर्तन का ये अभियान निरंतर जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *