गुमशुदा मोबाइल मिला तो चेहरों पर आई खुशी
मऊ पुलिस की साइबर सेल टीम के प्रयासों से 10 चेहरों पर खुशी लौट आई है…दरअसल उनका गुमशुदा मोबाइल वापस मिल गया है…और ये सब संभव हो पाया है…साइबर सेल टीम के अथक प्रयासों से, साइबर टीम ने करीब 1,37000 रुपये कीमत की 10 गुमशुदा मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला…और उनके असली मालिकों को उनका फोन वापस लौटा दिया…जिसको पाकर मोबाइल मालिक बेहद खुश हुए…और उन्होंने मऊ पुलिस और साइबर टीम को तहे दिल से शुक्रिया बोला.

