DUSU चुनाव के शुरूआती रुझानों में शक्ति सिंह आगे
APNAMAU EXCLUSIVE (DUSU चुनाव में शक्ति सिंह आगे)
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की मतगणना जारी है…इसी बीच खबर आ रही है कि शुरूआती रुझानों में ABVP प्रत्याशी शक्ति सिंह आगे चल रहे हैं…शक्ति सिंह NSUI प्रत्यासी से आगे चल रहे हैं…हालांकि अध्यक्ष पद पर ABVP और NSUI के बीच कड़ी टक्कर चल रही है…बाकी तीनों पदों पर ABVP बढ़त बनाये हुए है…गौरतलब है कि आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आने वाला है. इस बार चुनावी मैदान में कुल 23 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं… ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव से भी आगे के विधानसभा और लोकसभा चुनाव के भी संकेत मिल सकते हैं…हम आपको बता दें कि वोटिंग की गिनती आज सुबह साढ़े आठ बजे से ही जारी है … दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU Election Result 2018 ) चुनावों के लिए बुधवार को शाम साढ़े सात बजे तक करीब 44.46 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान शांतिपूर्ण रहा. राष्ट्रीय राजधानी के कॉलेजों में 52 केंद्रों पर मतदान हुआ. डूसू चुनावों में 1.35 लाख छात्र 23 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.

