जेपी मिश्रा, डा. रवींद्रनाथ मिश्रा व प्रदीप सिंह सहित 07 बने स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य
(आनन्द कुमार)
मऊ। स्टेशन सलाहकार सदस्यों में प्रमुख रूप से अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात लोगों को स्टेशन सलाहाकर सदस्य बनने का मौका मिला है। जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ से जेपी सीमेंट व जेपी हीरो के मालिक, घोसी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जेपी मिश्रा को स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। हेड ऑफ लोकल एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन की तरफ से मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुरी रतनपुरा के समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ मिश्र को स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं पत्रकारों की तरफ से प्रतिनिधित्व करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, एडवोकेट व रोटरी के सदस्य प्रदीप सिंह को स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा लोकल ट्रेन एंड एसोसिएशन की तरफ से उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल मऊ के उपाध्यक्ष मुहम्मद यूनुस को तथा रजिस्टर पैसेंजर एसोसिएशन की तरफ से निर्भया सेना के राष्ट्रीय सचिव आर एस यादव को, मर्चेंट एसोसिएशन के तरफ से सतवंत राव भास्कर को, विशेष हित में ऋषि मुनि मिश्रा व मनोरमा पांडेय को रेलवे के स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
मऊ जंक्शन पर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर सभी सदस्यों को उनके प्रशंसकों शुभचिंतकों रेल यात्रियों सहित मऊ नगर व जनपद वासियों ने हार्दिक बधाई दी है लोगों ने उम्मीद जताया है कि मनोनीत नए स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य व पूर्व में मनोनीत जेडआरयूसीसी के सदस्य सहित अन्य रेल परामर्शदात्री के सदस्य मऊ जंक्शन व रेल से जुड़े विकास के योजनाओं में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

