मऊ पुलिस की गिरफ्त में 15 हजार का ईनामी
उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है…अपराधियों पर नकेल कसने और जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में मऊ पुलिस ने एक ईनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया है…जिले की थाना सरायखंसी क्षेत्रार्न्तगत गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर रामविलास चौहान की तलाश पुलिस को कई दिनों से थी…जिसमें आखिरकार मऊ पुलिस को कामयाबी हाथ लगी और पुलिस टीम ने फतेपुर थाना, रानीपुर निवासी रामविलास चौहान को गिरफ्तार कर लिया…आरोपी पर 15 हजार रुपये का ईनाम भी था.

