चर्चा में

सिलेंडर में लगी आग, SHO ने जान पर खेलकर बचाई कई लोगों की जान

झासी के मऊरानीपुर पुलिस की जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी…दरअसल मऊरानीपुर  SHO प्रेमचन्द्र ने जिस बहादुर का परिचय दिया है…उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता….अगर प्रेमचन्द्र एक घटना के दौरान अपनी बहादुरी और हिम्मत का परिचय नहीं देते तो एक बड़ा हादसा हो जाता और कई लोगों की जान मुश्किल में पड़ जाती…मऊरानीपुर थाना इंचार्ज को एक घर में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली…जैसे ही एसएचओ को इसकी जानकारी हुई वो टीम के साथ मौके पर पहुंच गए…और जलते सिलेंडर को खुद रस्सी की मदद से घर से बाहर निकाला…जिस दौरान प्रेमचन्द्र सिलेंडर को घर के बाहर ले जा रहे थे…उस समय सिलेंडर धू-धू कर जल रहा था…लेकिन वो बिना डरे जलते सिलेंडर को आबादी वाले इलाके से दूर ले गए…ताकि सिलेंडर विस्फोट से किसी को नुकसान ना हो…प्रेमचन्द्र की बहादुरी रंग लाई…और कुछ देर बात जलती सिलेंडर पर काबू पा लिया गया….एसएचओ प्रेम चंन्द्र की बहादुरी की चर्चा अब ना सिर्फ झांसी और प्रदेश में हो रही है…बल्कि पूरा देश प्रेमचन्द्र की बहादुरी की खूब सराहना कर रहा है…अपना मऊ की टीम भी  प्रेमचन्द्र की बहादुरी को तहे दिल से सलाम करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *