अपना जिला

पूर्वांचल के मालवीय, समाजसेवी एवं सहकारिता आंदोलन के प्रणेता बाबू शिव शंकर सिंह की जयंती मनायी गयी

रतनपुरा/मऊ। पूर्वांचल के मालवीय के नाम से विख्यात कुशल समाज सेवी दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक एवं सहकारिता आंदोलन के प्रणेता बाबू शिव शंकर सिंह वकील साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर दीपालय कानवेंट स्कूल रतनपुरा में बाबू शिव शंकर सिंंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक रमेश सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्च्यात श्री गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिछोर मऊ में क्षेत्र के श्रद्धेय बुजुर्ग नागरिकों का सम्मान अंग वस्त्र प्रदान करके किया गया और छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा स्कूल बैग वितरण किया गया। उक्त महामानव के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि बाबू शिव शंकर सिंह के अटूट संकल्प शक्ति थी और इसी अद्भुत संकल्प शक्ति के कारण आज से 66 वर्ष पूर्व साधन नहीं ठाकुर भी साधना से दर्जनों शिक्षण संस्थाओं की संस्थापना किए और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट ज्ञान देने की कोशिश उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य था। जिससे साधनहीन गरीब एवं असहाय विद्यार्थी पूर्वांचल की संस्थाओं में अध्ययन करके देश सेवा में लगा, साथ ही उन्होंने सहकारिता आंदोलन के प्रति लोगों को प्रेरणा दें।


उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की धर्मपत्नी डॉक्टर सुधा राय ने कहा कि बाबू शिव शंकर सिंह एवं स्वर्गीय कल्पनाथ राय एक सिक्के के दो पहलू हैं उक्त दोनों महापुरुषों ने अपने अपने तौर तरीके से निर्माण एवं विकास अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। बाबू शिव शंकर सिंह सदैव भारतीय शिक्षा को संस्कृति से जोड़ते रहे सहकारिता के क्षेत्र में कमजोर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व इसके प्रबल हिमायती थे।
श्री गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय राय ने कहा कि बाबू शिव शंकर सिंह का विचार था कि समय परिवर्तन का साथ नई चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा में परिवर्तन होना चाहिए प्रधानाचार्य ने सभी आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन विद्यालय के शिक्षक राजेश यादव ने किया।
इस अवसर पर सांंसद हरिनारायण राजभर सांसद, सपा नेता राजीव राय, धर्म प्रकाश यादव, हजारी सिंह, विद्यालय के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह, डॉक्टर राघवेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र कांत सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय राय, नरेंद्र देव यादव, प्रभुनाथ मौर्या, डॉक्टर रविंद्र नाथ मिश्र, कांग्रेश जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह, श्री सर्वेश सिंह एडवोकेट, कृष्णकांत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रभुनाथ राजभर, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह, महेंद्र यादव, हदीश प्रधान, व्यंकटेश सिंह, रमेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जयंत सिंह, लाल प्यारे, ओम नारायण शर्मा, विजय बहादुर सिंह, पुरवासी मौर्या, अरविंद पांडे, महेंद्र यादव, भूषण सिंह साहित्य क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अभिभावक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *