चर्चा में

जौनपुर पुलिस को एक साथ दो कामयाबी

उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस को एक साथ दो कामयाबी हाथ लगी है…एक तरफ जिले की थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने गैंग्स्टर एक्ट के वांछित शातिर को गिरफ्तार किया है…तो वहीं दूसरी तरफ  थाना खुटहन पुलिस द्वारा एक अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है…

थाना गौराबादशाहपुर ने फरार चल रहे गैंग्स्टर एक्ट के वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार किया है…जो दोपहिया वाहन चोरी के मामले में गिफ्तार हुआ है…आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद की है.

तो वहीं जिले की थाना खुटहन पुलिस द्वारा एक अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है…यहां पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक महिन्द्रा पिकअप वाहन बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *