सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम, सबको समान शिक्षा के लिए दिल्ली में आज करेंगे दण्डवत मार्च
बिल्थरारोड / बलिया। देश में सबको समान शिक्षा के पक्षधर सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम यादव रविवार को नई दिल्ली में राजघाट से प्रधानमंत्रीं आवास तक दण्डवत मार्च करेंगे। देश में एक प्रकार की शिक्षा का अलख जगाने वाले इस सामाजिक कार्यकर्ता ने इसके पूर्व 2 फरवरी को बलिया के जयप्रकाश नगर से अपनी साइकिल यात्रा का शुभारम्भ कर नई दिल्ली पहुंचे थे तथा इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन भी प्रधानमंत्री को सौंपा था।

एक तरफ भारतीय संविधान सबके लिए एक कानून की बात करता है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में देश में दो तरह की शिक्षा पद्वति अपनायी जा रही है। गरीबों के लिए अलग व अमीरों के लिए अलग। इस दोहरी नीति के खिलाफ बैरिया क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम यादव ने अलख जगाकर सरकार की नींद खोलने की कोशिश की है। एक तरफ देश में समानता की बात क जाती है तो दूसरी तरफ उसी संविधान में आस्था रखने वाले विधायक व सांसद के बेटे व बेटियां अंग्रेजी स्कूल में तथा मध्यम वर्ग व गरीब के बेटे बेटियां सरकारी स्कूल जहां की व्यवस्था व पढ़ाई भगवा के भरोसे है में पढ़ने को मजबूर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षा क्षेत्र के इसी दोहरे मापदण्ड को समाप्त करने के लिए रविवार को नई दिल्ली के राजघाट से प्रधानमंत्रीं आवास तक दण्डवत मार्च का आगाज करेगे।

