उन्नाव में गंगा खतरे का निशान पार, घर गिरने से बालिका समेत 5 की मौत
उन्नाव। जनपद के गंगा नदी में बाढ़ का कहर जारी, प्रशासन ने खाली कराए 77 गांव। गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर बह रही है। वही रुक रुक के हो रही बरसात से लोगो का जीना दुस्वार। 24 घण्टे में घर गिरने से बालिका समेत 5 की मौत। प्रशासन बचाव राहत कार्य मे जुटा। बाढ़ की विकरालता को देख 7 सितम्बर को मुख्यमंत्री का दौरा। नरौरा बाध से पानी और छोड़े जाने से बाढ़ और ले सकती विकराल रूप। परेशान ने जल पुलिस (पीएसी) किये तैनात।

