अपना जिला

80 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब के साथ दो गिरफ्तार

मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग के दौरान दिनांक 26.09.2020 को थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा मुरादपुर के पास से राजकुमार पुत्र सुदामा यादव निवासी विसुनपुर देवरा थाना बरहज जनपद देवरिया के कब्जे से 50 लीटर अपमिश्रित शराब तथा बनाने के उपकरण यूरिया, फिटकरी, नौसादर बरामद किया गया, थाना *चिरैयाकोट* पुलिस द्वारा भैसही नदी पुल के पास से असलम पुत्र नगीना निवासी हमीदपुर नदवा सराय थाना घोसी के कब्जे से 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उक्त अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना संबंधित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम तथा धारा 272,273 भादवी का अभियोग पंजीकृत कर चलान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *