अपना जिला

29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

मऊ। जनपद के तहसील स्थित सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर में सोमवार को 29 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमें मौजूद नागरिकों को ड्राइव के दौरान सीट बेल्ट, हेलमेट तथा यातायात सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
एआरटीओ राम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग आप अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं करें। क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है। तथा उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को भी जागरुक करे। इस कार्यक्रम में दयानिधि उपाध्याय,अजय सिंह, जयराम त्रिपाठी, महमूद अहमद,सौरभ कुमार, विद्यालयों के प्रबंधक आदि लोग भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *