26 वाहनों का चालान
नदवासराय/मऊ। कोतवाली घोसी अन्तर्गत स्थानीय पुलिस चौकी नदवासराय पर सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक घोसी डी0के0 श्रीवास्तव व नवागत चौकी इन्चार्ज नदवासराय द्वारा 26 वाहनों का चालान किया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सात वाहनों से एक्कीस सौ रूपये सम्मन शुल्क भी वसुला गया।
