20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
थाना हलधरपुर व सरायलखंसी पुलिस द्वारा दिनांक 05.09.20 को देखभाल क्षेत्र के दौरान क्रमशः नंदू राम पुत्र रामजी निवासी इशहाकपुर थाना हलधरपुर व गुलाब राम पुत्र स्व0 बालकिशुन निवासी भार थाना सरायलखंसी मऊ के कब्जे से 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में क्रमशः थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध 60 आबकारी अधि0 के अन्र्तगत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
