18 मार्च को 05 सवारी गाड़ियां निरस्त तथा 01 सवारी गाड़ी को रेगुलेट कर चलाया जायेगा
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गोण्डा स्टेशन पर 18 मार्च, 2018 को नान-इण्टरलाक कार्य किया जायेगा। परिणामस्वरूप 05 सवारी गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा 01 सवारी गाड़ी को रेगुलेट कर चलाया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– गोरखपुर से 18 मार्च, 2018 को चलने वाली 55025 गोरखपुर-गोण्डा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गोण्डा से 18 मार्च, 2018 को चलने वाली 55033 गोण्डा-सीतापुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– लखनऊ जं. से 18 मार्च, 2018 को चलने वाली 55050 लखनऊ जं.-नकहा जंगल सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– डालीगंज से 18 मार्च, 2018 को चलने वाली 55032 डालीगंज-नकहा जंगल सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– नकहा जंगल से 18 मार्च, 2018 को चलने वाली 55031 नकहा जंगल-लखनऊ जं. सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
रेगुलेशन-
– सीतापुर सिटी से 18 मार्च, 2018 को चलने वाली 55034 सीतापुर सिटी-गोण्डा सवारी गाड़ी बुढ़वल से गोण्डा के मध्य रेगुलेट कर चलाई जायेगी।
