खास-मेहमान

15 IAS अफसरों का तबादला मऊ के DM बने राजेश पांडेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ योगी सरकार ने शुक्रवार की देर रात 15 IAS अफसरों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक तबादले में 08 जनपदों में नये DM तैनात किए गए हैं। इनमें 07 जनपदों के DM को हटाते हुए उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है।
देर रात हुए तबादले में मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय को मऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के एमडी रहे के. बालाजी को मेरठ व यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लखनऊ की एमडी श्रुति सिंह को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार विशेष सचिव एवं स्टाफ अफसर मुख्य सचिव तथा अपर निदेशक प्रशासन राजस्व विशिष्ट अभिसूचना/अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ विशाल भारद्वाज को सीतापुर, विशेष सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ए. दिनेश कुमार को ललितपुर, सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण मंगला प्रसाद सिंह को गाजीपुर, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण दिव्या मित्तल को संत कबीर नगर और संत कबीर नगर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
सात जिलों के डीएम को हटाकर जिन्हें प्रतीक्षारत सूची में डाला गया उनमें मेरठ के जिलाधिकारी रहे अनिल ढींगरा, इटावा के जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह, सीतापुर के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, ललितपुर के जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला, सुल्तानपुर की जिलाधिकारी सी.इंदुमति, गाजीपुर के जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्या और मऊ के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *