अपना जिला

किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में आर्ट क्राफ्ट व साइंस एग्जीबिशन का आयोजन

मऊ। नेशनल साइंस डे के अवसर पर किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल निकट अदरी मोड में आर्ट क्राफ्ट और साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। साइंस एग्जीबिशन में बच्चों ने अलग अलग प्रकार के साइंस एग्जीबिशन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी महेश सिंह यत्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में उनकी धर्मपत्नी पल्लवी चौधरी, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉक्टर एके मिश्रा, डॉक्टर सर्वेश पांडेय प्रिंसिपल डीसीएसके कॉलेज, डॉ मनीष राय डायरेक्टर बापू आयुर्वेदिक कॉलेज उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम देकर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी द्वारा बच्चों को साइंस के बारे में होने वाले परिवर्तनों से अवगत कराया गया। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन को सराहा तथा कहा कि आप स्कूल के अलावा घर पर भी नित्य ऐसे प्रयोग करते रहिए। डीसीएसके के प्राचार्य डा. सर्वेश पांडेय ने बताया की साइंस के इस युग में विज्ञान और प्रकृति का समन्वय आवश्यक है। दीप जलन के बाद सभी अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के बने आर्ट क्राफ्ट और साइंस के प्रोजेक्ट देखकर बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
बच्चों में मुख्य रूप से पुण्य, सुयश ,भूमि, देवांश, आयुष, अव्यान, मिजान, आशी, आन्या, वैदिक, श्लोक, फनिश ,रुद्रा, अल्नाज, देवांशी, देविका, वेदिका, रिशांक, सक्षम, अर्णव, कषिका, अखिल, श्रेयांश राय ,हार्दिक सिवा, इशू, नंदिता, अंशिका मौर्य ,उन्नति, उज्जवल, अल्तमश, शशांक प्रभाकर, अनामिका मौर्य, अमन चौहान, शिवराज, समर प्रताप ,अनमोल, दर्पण व अतिथियों में रामप्रताप सिंह, विजय बहादुर पाल, सुनील दूबे सोनू, विनीता पाण्डेय, नीलम सर्राफ़, मणिमाला दूबे, निखिल वर्मा, संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती लद्युता सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *