Uncategorized

08 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर घरों को रवाना

(श्रीराम जायसवाल)

मऊ। जनपद में कोरोना पॉजिटिव हो चुके व्यक्तियों के इलाज के दौरान पूर्ण स्वस्थ होने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। आज शुक्रवार को भी 8 लोग कोरोना कोविड-19 हॉस्पिटल एल-1 से पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना किए गए। इस तरह अब तक कुल 44 लोग पूर्ण स्वस्थ होकर घरों को जा चुके हैं। अब जनपद में मात्र 13 लोग कोरोना पॉजिटिव संक्रमित रूप से रह गए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आज 8 लोग जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे इलाज के दौरान पूर्णता स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना कर दिए गए। जिनमें डुमराव गांव के दो, भटकुआँपट्टी के 2, मर्यादपुर से 2, बंदीकला गाँव से 1 व चिरैयाकोट के एक निवासी शामिल हैं। पूर्व के 21 पॉजिटिव में से आठ लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13 शेष रह गई है।


टेस्ट कोरोना में सभी 144 पास…


आज शुक्रवार को जनपद को प्राप्त 144 कोरोना रिपोर्ट में सभी नेगेटिव पाए गए हैं। गौरतलब हो कि अब तक जनपद से 2737 नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिसके सापेक्ष में 2266 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं जिनमें से 2211 लोग नेगेटिव पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *