अपना जिला

04 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था बेपटरी

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ।नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना के सफाई कर्मियों को विगत 3 माह से वेतन ना मिलने,1 वर्ष का एरियर बाकी रहने, महंगाई भत्ता आदि ना मिलने को लेकर गुरुवार से नगर पंचायत के सफाई कर्मी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये, जिससे नगर की साफ- सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई ।गुरुवार को शहीद चौक पर सफाई कर्मियों ने टूल डाउन हड़ताल करते हुए नगर पंचायत के अध्यक शकील अहमद पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वसी उल्लाह एवं मंत्री पप्पू ने आरोप लगाते हुए कहा कि -पूर्व में भी हम लोगों ने हड़ताल किया था जिस पर हमें सिर्फ आश्वासन दिया गया था, अप्रैल माह बीतने के बाद भी हम सभी बुधवार को वेतन न मिलने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय गए जिस पर हम लोगों को कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला जिससे हम सभी सफाई कर्मियों ने यह निर्णय लिया कि गुरुवार से हम सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। जो आज प्रातः काल से हो गया है। वेतन ना मिलने से हमारे परिवार के समझ भूखमरी उत्पन हो गई है ।नगर के मोहल्लों में जगह-जगह इस भीषण गर्मी में कूड़े का अंबार लग गया है,नालियां बजबजा गई है।
इस बाबत पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना एस एन मिश्र ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है पता करवा कर इसे देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *