02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानो द्वारा आज दिनांक 17.10.019 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना कोपागंज पुलिस द्वारा अम्बेडकर महाविद्यालय मोड इन्दारा के पास से मु0अ0सं0 250/19 धारा 307,492,504,506, भादवि में वांछित अभियुक्त मुकरान पुत्र सैयद हसन निवासी करीमाबाद इन्दारा थाना कोपागंज मऊ व थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा रसुलपुर से मु0अ0सं0 319/19 धारा 363,366 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सोमपाल पुत्र तुलाराम निवासी गुलरीया जगत भूटा बरेली को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
