02 जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार
थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 08.09.20 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर क्रमशः उनके घर से अरुण कुमार राय पुत्र स्व0 शम्भूनाथ राय निवासी रामपुर धनौली थाना दोहरीघाट व अशीष तिवारी उर्फ मखंचू पुत्र फूलचंद निवासी गोठा थाना दोहरीघाट को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 406,407/20 धारा 10 गुण्डा अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
