अपना जिला

शकुंतला गुप्ता के निधन पर व्यापारियों ने किया शोकसभा

कोपागंज/मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के वरिष्ठ सरंक्षक तथा सामाजिक व व्यापारिक सेवाओं के प्रेरणास्रोत व सम्मानित हिंदी समाचार पत्र आज के वरिष्ठ पत्रकार तथा हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पूर्वी संसार के प्रधान संपादक ओम प्रकाश गुप्त की धर्मपत्नी शकुंतला गुप्ता का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन से समग्र व्यापारियों में शोक व्याप्त है।
रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित शोक सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्त ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती गुप्त मृदु स्वभाव की धनी तथा घर परिवार को एक सूत्र में पिरोकर चलने वाली विवेक शील महिला थीं।वे अपने पीछे एक पुत्र एक इंजीनिअर पुत्री तथा पोता व पोती से भरा पूरा बगिया छोड़ गई है।
इस अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल, महातम यादव, अज़हर फ़ैज़ी, जावेद तरफदार, अभिषेक मद्धेशिया, हबीबल्लाह टांडवी, विनय कुमार श्रीवास्तव, आनंद गुप्त, हरिशंकर गुप्त, अशोक सिंह, अश्विनी बरनवाल, सुरेंद्र गुप्त, श्याम मद्धेशिया, दिलीप गुप्त, गामा यादव, इफ्तेखार अलंकार, सुभाष कन्नौजिया, राम अवध सिंह, हेमराज, मोहम्मद काशिम आदि लोग मौजूद रहे।
अंत मे दो मिनट मौन रखकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।और शोक प्रस्ताव कोपागंज स्थित आवास पर प्रेषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *