Uncategorized

प्रशिक्षुओं ने ट्विटर अभियान पर चलाया जागरूकता अभियान


परिषदीय विद्यालयों की शिक्षक भर्ती में डी.एल.एड/ बीटीसी प्रशिक्षुओं को प्रथम वरीयता देने की मांग को लेकर डी.एल.एड. संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह के द्वारा ट्विटर के जरिए अभियान चलाया जा रहा है ,उनका कहना है कि जब हमें प्रशिक्षित प्राथमिक के लिए किया जाता है, तो नियुक्ति भी मिले। बीएड माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के लिए होता है, फिर भी सरकार ने प्राथमिक में बीएड करने वालों को प्राथमिक में नियुक्ति के लिए 6 माह का ब्रिज कोर्स करना होता है। डी.एल.एड प्रशिक्षु प्रशिक्षण के दिन से ही इसके लिए पात्र होता है, उसे कुछ नहीं करना होता है।
संगठन के प्रदेश सचिव सुनील यादव ने बताया कि उत्तराखंड, बिहार में डीएलएड प्रशिक्षुओं को वरीयता प्राप्त है। इस मांग को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष रामयागीक,विकास यादव, तरुण यदुवंशी,आकाश शुक्ला, रोहित,आशीष गुप्ता, नमन गुप्ता, विनोद पटेल, शमशेर अली आदि की ओर से ट्विटर पर अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *