दूसरे प्रदेश के हैं लाकॅ डाउन में मऊ में फंसे है, घर जाना चाहते हैं तो दें सूचना
मऊ के जिला प्रशासन मऊ द्वारा यह सूचना जारी किया गया है कि जनपद में यदि किसी बाहरी प्रदेश का कोई व्यक्ति जो किसी कार्यवश जनपद में आया हो और लॉकडाउन के कारण जनपद में ही कही रह गया हो या यहां निवास कर रहा हो, ऐसे व्यक्ति जो दूसरे प्रदेशों के मूल निवासी हो और अपने प्रदेश वापस जाना चाहते हो। ऐसे व्यक्तियों से अनुरोध है कि वो इसकी सूचना जनपद के कन्ट्रोल रूम पर दर्ज कराने का कष्ट करें। कन्ट्रोल रूम के नम्बर निम्नानुसार है।
18001804430 टोल फ्री
0547-2221713
0547-2221565
9454417991 इस नम्बर पर व्हाटसअप के माध्यम से भी पूरी जानकारी प्रेषित कर सकते है।

