अपना जिला

अश्रुपूरित नैनों से पत्रकार डा. एनके सिंह के शवयात्रा में शामिल हुए लोग

(विकास राय)

गाजीपुर। जो सिखलाया कलम थामना, आज उसकी शवयात्रा लिख रहा हूं, टूटे मन से शब्दों का अर्पण हे गुरुवर तुझको कर रहा हूं। बहुत व्यथित हूं, चैन नहीं है, क्या बतलाऊं तुझको मैं, त्याग दिए हो देह तुुुम फिर भी, तुम में खुुद को देख रहा हूं। पत्रकारिता के स्तम्भ व इस क्षेत्र में अनेकों युवाओं को कलम के सिपाही बनाने वाले पत्रकार, मार्गदर्शक, लेखक, अभिभावक व सामाजिक सरोकारों के अगुआ, नवभारत पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन एवं खबरों का आंकलन समाचार पत्र के संपादक डा एनके सिंह के निधन का समाचार जो भी सुना वह गमजदा हो गया। बुधवार को डा. एनके सिंह के निधन के बाद, उनके आवास, उनकी शवयात्रा से लेकर अंतिम संस्कार के समय घाट पर पंहुच लोगों का श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा।

वृहस्पतिवार को पतार स्थित आवास पर फादर पी विक्टर प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर ने डा एन के सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र रख कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी शवयात्रा यात्रा में उपजिलाधिकारी रसडा ज्ञान प्रकाश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर नर्वदेश्वर राय, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, दिवाकर पाण्डेय, मां निस्तारिनी कोल्ड स्टोरेज के निदेशक राजाराम प्रसाद, शम्भू तिवारी, मां कष्ट हरणी धाम करीमुद्दीनपुर के पुजारी राजकुमार पाण्डेय, ताज पब्लिक स्कूल ताज पुर के डायरेक्टर मसूद अहमद.प्रमोद राय, दिनेश राय गुड्डू, श्याम बहादुर राय, अक्षय कनौजिया, रविन्द्र यादव ब्रांच मैनेजर सहारा इंडिया बाराचंवर, विरेंद्र यादव, तारकेश्वर तिवारी, सुरेश सिंह, नथुनी राम सैनी, यशोदानंद दूबे रिजनल मैनेजर युसूफपुर, रविन्द्र नाथ पाण्डेय रिजनल मैनेजर वलिया, सन्तोष श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह सेक्टर वर्कर, हरेन्द्र सिंह सेक्टर वर्कर रसडा, पी एन सिंह, रविन्द्र सिंह अशोक यादव,  सुरेंद्र नाथ तिवारी, विरेंद्र यादव, कृष्णा नन्द कुशवाहा, राम बचन यादव. रमेश राय, प्रदीप सिंह, बृजमोहन राम, देवी प्रसाद सिंह.शम्भू नाथ सिंह, अश्विनी सिंह, सूर्यकांत पाल, मनोज तिवारी, संजय पाण्डेय, कमलेश यादव, सुनील यादव, दिनेश सिंह, नवभारत पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कृपाल मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव अजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऐजाज खान, प्रदेश महासचिव विवेक राय वाराणसी मंडल प्रभारी सोमदत्त कुशवाहा, वलिया जिला सचिव जय प्रकाश मौर्य समेत सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *