हृदयाघात की शिकार विमला शर्मा का निधन
रतनपुरा/मऊ। स्थानीय दुर्गा मंदिर के समीप काष्ठ कला (बढ़ईगिरी) का कार्य करने वाले रामाश्रय शर्मा की पत्नी श्रीमती विमला शर्मा का शनिवार की रात्रि निधन हो गया। वह हृदयाघात की शिकार थी, जिन्हें फातिमा से लेकर के बीएचयू तथा बाद में पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान श्रीमती विमला शर्मा 50 वर्ष का निधन हो गया। स्वर्गीय विमला शर्मा पत्नी रामाश्रय शर्मा मूलरूप से गाजीपुर जनपद के सुरवत गांव के निवासी थे, और वह 25 वर्ष पूर्व रतनपुरा कस्बा में आए, और यहीं का होकर करके रह गये। 25 वर्षों तक बढ़ाई गिरी का कार्य करते हुए यह लोग रतनपुरा प्रखंड के पहदेवाजीत ग्राम पंचायत में मकान तामीर करके वही रहने लगे। स्वर्गीय विमला शर्मा के निधन से लोहारों में शोक छा गया है, अनेक लोहार बंधुओं ने उनके निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है!