स्व.रमेश चंद शुक्ल अत्यंत सामाजिक व व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के स्वामी थे: संतोष सिंह
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जनपद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र शुक्ल के हृदयाघात से हुई मृत्यु के उपरांत शोक सभा की गई। इस अवसर पर जनपद के तमाम वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता,पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शोक सभा मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि, रमेश चंद शुक्ल अत्यंत सामाजिक व व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के स्वामी थे। स्व0 रमेश चंद शुक्ल के जीवन से भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओ को सिख लेनी चाहिए। रमेश जी सादगी और सज्जनता के पर्याय थे। उन्होंने अपने समस्त जीवन में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आप वरिष्ठ अधिकवक्ता होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य व रामलीला कमेटी के संरक्षक भी थे। आदरणीय शुक्ल जी आजीवन धैर्यपूर्वक एक जिम्मेदार और सामाजिक व्यक्ति की भूमिका का निर्वहन करते रहे। शुक्ला जी ने सादा जीवन उच्च विचार के रास्ते पर चलते हुए सजीव उदाहरण पेश किया जो आगे आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकरणीय उदाहरण बन गया।
स्वर्गीय रमेश चंद शुक्ला जी की धार्मिक पहचान नगर के बच्चे बच्चे को पता है। नगर के प्रसिद्ध भरत मिलाप पर हर हर महादेव तथा जै श्री राम का अविस्मरणीय उद्घोष मऊ के लोग कभी नही भूल पाएंगे। शुक्ल जी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई जल्द नही हो सकती।
इस अवसर पर जिला विस्तारक माधवेन्द्र मिश्र, जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, रमेश राय, राकेश मिश्र, संजय पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय,योगेंद्र यादव, राजीव जौहरी, नीरज राही, दुर्गेश सिंह दया इत्यादि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।