अपना जिला

समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने संत गणिनाथ राजकीय पी.जी.कॉलेज में चलाया हस्ताक्षर अभियान

मऊ। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा मऊ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पिछड़ा एवं दलित छात्रों की छात्रवृत्ति में कटौती एवं कई छात्रों की छात्रवृत्ति नहींं प्राप्त होने पर विरोध स्वरूप समाजवादी छात्र सभा मऊ द्वारा मंगलवार को संत गणिनाथ राजकीय पी.जी.कॉलेज मोहम्मदाबाद पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार में जिस प्रकार से पिछड़ा एवं दलित छात्रों को छात्रवृत्ति न देकर उपेक्षात्मक रवैया द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है,वह किसी भी प्रकार से उचित नही है वर्तमान सरकार शुरू से छात्र विरोधी रूप में कार्य की है,अगर इसी तरह तरह से सरकार छात्रों का उत्पीड़न करेगी और छात्रवृत्ति में अनियमितता होगी तो बड़ा आंदोलन करने पर छात्र बाध्य होंगे।कार्यक्रम में मुख्य रुप से छात्र सभा प्रदेश सचिव खुशहाल सिंह बड़े, पूर्व महामंत्री छात्र संघ सुगम यादव, पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ दीवांश यादव,विधानसभा अध्यक्ष स.छात्र सभा मोहम्मदाबाद नवनीत यादव,छात्र नेता अमरेश यादव सौरभ यादव, अभिषेक यादव, अभिषेक यादव”राजा”, साहिल खान, कर्मवीर यादव, पंकज यादव, मनीष राणा, राजू यादव, अमित यादव, प्रमोद यादव, मुलायम यादव, कृष्णकांत यादव,रतन यादव,अजय यादव मुख्य रूप से हस्ताक्षर अभियान में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *