सपा ने स्व.डॉ. ब्रह्मबख्श सिंह “गोपाल” की पुण्य तिथि मनाई
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष व लो.वा.के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.डॉ. ब्रह्मबख्श सिंह “गोपाल”जी की पुण्य तिथि मनाई गई।
पुण्यतिथि के मौके पर लो.वा.के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस तरह अपने जीवन काल मे स्व.डा. ब्रह्मबख्श सिंह नवजवानों की आवाज थे और युवा समाजवादी उनको अपना आदर्श मानते थे।
आज उसी तरह के युवा नेतृत्व की जरूरत नौजवानों को है। उनके द्वारा बताए गए राश्ते पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस कार्यक्रम के मौके पर युथ नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि देने वाले मुख्य लोगो मे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कोआपरेटिव के पूर्व चेयरमैन दूधनाथ यादव जी,पार्टी महासचिव कुद्दुश अंसारी,छात्र सभा के नि. जिलाध्यक्ष एड. दिलीप कुमार पाण्डेय,मु.सिं.युथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम,सीताराम यादव,विष्णु राजभर,धर्मेंद्र यादव बिहारी,चंद्रिका यादव,राकेश चौहान,सूर्यमणि भारती, अभिषेक कुमार,अखिलेश भारती, सोनू सिंह,आबिद,इत्यादि नवजवान साथी उपस्तिथ रहे।
पुण्य तिथि कार्यक्रम के बाद धीरज राजभर ने कल महेन्द्र चौंहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग के ऊपर भगवाधारी सत्ता संरक्षित गुंड्डो के द्वारा किये गए हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर जल्द इन भगवा धारी गुंड्डो की गिरप्तारी नही होती है तो लो.वा.कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर महेंद्र चौहान को न्याय दिलाने का काम करेगी।



