सत्य मित्र सिंह दिनेश बने भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय समिति के सदस्य
◆ इसके पूर्व मऊ के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, सुनील गुप्ता सहित अखिलेश राजभर को भी मिल चुका है दायित्व
मऊ। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने भाजपा को संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मऊ नगर के युवा नेता व पार्टी जिला इकाई के निवर्तमान कोषाध्यक्ष व भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के भवन निर्माण के सह संयोजक व मतदाता पुर्ननिरीक्षण के क्षेत्र सहसंयोजक को क्षेत्र का कार्यसमिति सदस्य बनाया है। जबकि इसके पूर्व जनपद के निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अखिलेश राजभर को क्षेत्रीय समिति का सदस्य बनाया गया था।
पूर्व में मनोनीत क्षेत्रीय समिति का सदस्य
भाजपा के युवा नेता सत्य मित्र सिंह दिनेश को पार्टी द्वारा नया कमान मिलने पर उनके दोस्तों, मित्रों, शुभचिंतकों सहित पार्टी के लोगों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से दीपू सिंह, सुनील दूबे, राकेश कुमार तिवारी, धर्मेंद्र राय,विनोद गुप्ता ललित,राकेश यादव, वीरेद्र शर्मा, अजय सिंह, विजय प्रताप दूबे, दुर्गेश आदि शामिल रहे।

