श्री दुर्गा पूजा समिति बड़ागांव के नए पदाधिकारी चुने गये
घोसी। श्री दुर्गा पूजा समिति बड़ागांव भरौटी के सदस्यों की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई।जिसमें नए पदाधिकारियो का चयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर मोती चंद्र राजभर उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार राजभर, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश राजभर, महामंत्री पद पर राजनाथ राजभर मंत्री पद पर रामप्यारे पूजा मंत्री पद पर अरविन्द राजभर, सूचना मंत्री पद पर मून्ना राजभर सहित अन्य पदाधिकारियों को चुना गया। बैठक में प्रमुख रूप से योगेश, रूपेंद्र भारती, राजनाथरामबाबू, उमेश, विनोद, जय प्रकाश आदि रहे।