राजीव राय पुन: बने सपा के प्रवक्ता
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व घोसी लोकसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी राजीव राय को पार्टी का पुन: प्रवक्ता घोषित किया गया है। यह जानकारी सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। श्री राय के अलावा पार्टी ने 20 अन्य प्रवक्ता बनाये हैं।