अपना जिला

मऊ में धूमधाम से अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

(मु. अशरफ)

मऊ। नगर सहित पूरे जनपद में शनिवार को मुस्लिम बंधुओ ने पूरे धूमधाम के साथ ईद-उल-अजहा बकरीद का त्यौहार मनाया। मुस्लिम धर्मावलम्बियो ने शनिवार को सुबह दोगाने की नमाज अदा किया। उसके बाद सभी धर्मो के लोगो द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला चल निकला। विदित हो कि पूरी दुनिया के मुसलमान समूचे इब्राहिमी को नूरा करने के लिए इस पर्व को इबादत के रुप में मनाते है। इस मौके पर कुर्बानी जैसी नेक कर्म भी करते है। शाही कटरा की मस्जिद व मैदान में तय समय के मुताबिक ईद-उल-अजहा की नमाज पूरे अकीदत के साथ अदा की गई। इसके अलावा नगर तथा जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित मस्जिदों तथा ईदगाहों में अकीदत के साथ सुबह 6.30 मिनट से लेकर 8 बजे तक तक ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी व एसपी ने सभी नमाज अदा किये जाने वाले स्थलों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोपागंज, कुर्थीजाफरपुर, अदरी, कोईरियापार, मुहम्मदाबाद गोहना, खैराबाद, वलीदपुर, घोसी, दोहरीघाट, नदवासराय, मधुबन, फतहपुर मण्डांव में इस बार जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रटों की तैनाती की गयी थी। नमाज अदा किये जाने के समय तक पूर्णत: नगर क्षेत्र में यातायात प्रतिबन्धित किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *