भाड़े पर हत्या करने वाले चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन के नेतृत्व में एसटीएफ/एसओजी व थाना मधुबन पुलिस के संयुक्त टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 29.07.2020 को रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर लोकया गांव बंधा के पास से पुलिस मुठभेड़ में 04 शातिर अपराधियों को पकड़कर इनके कब्जे से एक पिस्टल, 02 तमंचा व कारतूस, 02 मोबाईलफोन व एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इस दौरान 02 अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा अपना नाम पता क्रमशः अवध नरायण सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी पहाड़पुर सरयां थाना गोपागंज जनपद अयोध्या, दयानंद सिंह उर्फ बबलू पुत्र सत्यव्रत सिंह निवासी शेरजहांपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़, रवि उर्फ रविशंकर चैहान पुत्र स्व रामप्रीत निवासी ताला थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी व सिंहासन चौहान पुत्र मुनीब निवासी नई बस्ती दुबारी थाना मधुबन मऊ बताया।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त सिंहासन चौहान द्वारा बताया गया कि राजबब्बर चौहान से हमारा जमीन का विवाद चल रहा है, डेढ़ साल पहले राजबब्बर का विवादित जमीन पर कब्जा हो गया तथा हमारी झोपड़ी को वहां से हटा दिया गया। इसी बात को लेकर हम व हमारा भाई इन्द्रासन चौहान एवं पिता मुनीब चैहान योजना बनाई की राजबब्बर को रास्ते से हटाया जाय जिसको लेकर अपने मामा के लड़के उपरोक्त रविशंकर चौहान से संपर्क किया जो कि अपराधिक प्रवृत्ति का है व अपराधियों से मेलजोल रखता है। दिनांक 25.06.2020 को रवि उर्फ रविशंकर चौहान, जनार्दन उर्फ जेडी, अवध नरायण सिंह, दयानंद उर्फ बबलू व रामसागर आये थे तब मेरे द्वारा राजबब्बर व उसके घर की पहचान करायी गयी थी तथा 75 हजार रुपये दिये गये थे। उसी दिन इन लोगों द्वारा राजबब्बर को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्लान बनाया गया लेकिन बारिश होने के कारण राजबब्बर घर से नही निकले जिससे प्लान फेल हो गया। कल रात उक्त राजबब्बर की हत्या करने के लिये बुलाया था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।
इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 434/20 धारा 307,120बी भादवि, मु0अ0सं0 435,436,437/20 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त शातिर अपराधी अवधनरायण सिंह के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में गम्भीर धाराओं में कुल 13 अभियोग, अपराधी दयानंद सिंह के विरुद्ध कुल 07 अभियोग व अपराधी रविशंकर चैहान के विरुद्ध कुल 02 अभियोग पंजीकृत हैं।
वहीं अभियुक्त जनार्दन उफ जेडी पुत्र बाबूराम निवासी बनभूसरा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या, रामसागर यादव पुत्र कालीदीन निवासी गोरई थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर, इन्द्रासन चौहान पुत्र मुनीब, मुनीब चौहान पुत्र कन्हैया निवासीगण नई बस्ती दुबारी थाना मधुबन मऊ फरार हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, 02 तमंचा 315 बोर, 04 जिंदा व एक खोखा कारतूस 32 बोर, 03 जिंदा व एक मिस कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाईकिल सूपर स्प्लेंडर बिना नम्बर, 02 मोबाईलफोन बरामद किया गया।
गिरफ्तातकर्ता पुलिस टीम में निरीक्षक अविनाश सिंह प्रभारी एसओजी मऊ मय टीम, निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी स्वाट टीम मऊ मय टीम, निरीक्षक संजीव दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना मधुबन मय टीम, उ0नि0 शिवनेत्र सिंह प्रभारी एसटीएफ मय टीम व सर्विलांस टीम मऊ शामिल रहे।
उक्त गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी


