भासपा ने मधुबन से माधुरी पत्नी शंकर को थमाया छड़ी
मऊ। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में अपनी सहभागिता निभाते हुए मऊ जनपद के मधुबन नगर पंचायत से माधुरी मद्धेशिया पत्नी शंकर मद्धेशिया (कृष्ण शंकर मद्धेशिया) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मऊ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेन्द्र राजभर ने दी। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव के मऊ प्रभारी पवन राय प्रधान ने कहा कि पार्टी ने युवा व साफ सुथरे छवि का प्रत्याशी मधुबन नगर पंचायत से उतार कर एक अच्छा संदेश दिया है। श्री प्रधान ने कहा कि पार्टी मधुबन नगर पंचायत पर विजय प्राप्त कर अपना अध्यक्ष बनाने का इतिहास बनाएगी।