भाजपा सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद सोमवार को पहली बार समाजवादी पार्टी ने अपने सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश में बीजेपी सरकार की कमियों को गिनाते हुए मोर्चा खोला। तथा कहा कि झूठी घोषणाओं के इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं यह पूरी तरह विफल है। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आए दिन प्रदेश में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट मऊ को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवनाथ यादव, अनिल यादव, संजय पांडेय, राकेश शर्मा, श्याम यादव अखिलेशियन और पार्टी के कार्यकर्ता गढ़ मौजूद रहे।