अपना जिला

बसपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रभारी अतुल राय का पुतला फूंका

◆ पार्टी पदाधिकारियों ने विरोध करने वालों को बाहरी बताया

मुहम्मदाबाद गोहना। घोसी लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रभारी बनाये गए अतुल राय की मुहम्मदबाद गोहना  विधान सभा क्षेत्र की कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पार्टी प्रभारी का शहीद चौराहा पर पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी किया। बसपा प्रभारी ने विरोध करने वालो को बाहरी तत्व बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से एकजुट बताया है।

घोसी लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किये गए अतुल राय रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में पार्टी कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओ में से कुछ लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अतुल राय के प्रभारी बनाये जाने के   खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें प्रभारी पद से हटाए जाने का स्वर बुलंद किया। विरोध को देखते हुए बसपा प्रभारी बैठक स्थल से वापस हो गए और वहां से कुछ ही दूर शहीद चौराहा के पास एक अन्य बसपा कार्यालय पर बैठक किया। उधर विरोध करने वाले बसपा कार्यकर्ताओ ने शहीद चौराहा स्थित शहीद मूर्ति के पास अतुल राय का पुतला जलाया । प्रदर्शनकारियों ने श्री राय को घोसी लोकसभा के लिए बाहरी बताते हुए उन्हें  प्रभारी पद से वापस हटाने के पक्ष में नारेबाजी किया। विरोध करने वालो में प्रमुख रूप से बैजनाथ राव, ओमप्रकाश , सोचन भारती, हरिनाथ प्रसाद आदि शामिल रहे। उधर विरोध से बेखबर बसपा प्रभारी अतुल राय ने विधान सभा प्रभारी धर्म सिंह गौतम के कार्यालय पर मौजूद सैकड़ो  बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो की बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में धर्म सिंह, दयानंद सिंह, भरत राजभर, जयभीम, कमलेश सिंह, आदि समेत सैकड़ो बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बसपा कार्यकर्ताओ की बैठक में हंगामा होने, पुतला फूंकने और विरोध में नारेबाजी के बारे में पूछे जाने पर अतुल राय ने कहा कि मुठ्ठी भर लोग कई सालों से बसपा को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है । कहा कि विरोध करने वालों में एक भी व्यक्ति बसपा का समर्पित कार्यकर्ता नही है। बताया कि बसपा विधान सभा का पूरा संगठन व कार्यकर्ता पार्टी के साथ है और सभी लोग बैठक में मौजूद रहकर पार्टी व सुप्रीमो बहन मायावती को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *