पाठ्य योजना प्रतियोगिता में चन्द्रधर राय व अरविन्द पाण्डेय चयनित
मऊ। जनपद स्तरीय आदर्श पाठ्य योजना प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक चन्द्रधर राय व सहायक शिक्षक अरविन्द पाण्डेय की पाठ्य योजना चयनित की गयी। वहीं कहानी सुनाओं प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र की नीता राय प्रधानाध्यापिका व प्राथमिक विद्यालय रजनियॉ के राजेन्द्र राव चयनित हुए। आदर्श पाठ्य योजना में हिन्दी प्राथमिक स्तरीय से चन्द्रधर राय चयनित हुए तो वहीं सामाजिक विषय जूनियर स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्थीजाफरपुर के शिक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय का चयन किया गया।
कहानी सुनाओं प्रतियोगिता व आदर्श पाठ्य योजना प्रतियोगिता का चयन डायट स्तरीय प्रवक्ताओं द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर डायट प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र नें सम्मानित कियि।