पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत भाजपा का पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन 17 को
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन का आयोजन दिनाँक 17/9/2017 अपरान्ह 2 बजे एस आर प्लाजा भुजौटी में आयोजित किया जाएगा। उक्त के संबंध में जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने बताया कि,पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त की अध्यक्षता में होगा जिसमे मुख्य अतिथि व वक्ता पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान होंगे।