दो टूक : ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण के दौरान दारा सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी योजनाआें के पैसों का हेरा-फेरी नही होनी चाहिए
मऊ। 18 सितम्बर,2017 फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत जनपद मऊ में प्रथम चरण में 4901 किसानों का फसली ऋण का मोचन किया गया इसी क्रम में मधुबन तहसील के 816 किसानों का एक लाख तक का फसली ऋण का प्रमाण पत्र शहीद इण्टर कालेज के मैदान में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया गया। उक्त अवसर पर मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा अयोध्या, सत्यावती देवी, कन्हैया, हरीलाल यादव, कृष्णकान्त तिवारी, सिधारी यादव, सुरेन्द्र साहनी, हरेराम, मूराति, राजेश कुमार सिंह, विक्रमा, हरिशचन्द्र, ओम प्रकार चौहान, शशि प्रकाश राय, हरिनाथ यादव, बासदेव, जनकदेव यादव राम बड़ाई यादव, कृष्ण बड़ाई यादव, कृष्णकान्त यादव, मंगलदेव त्रिपाठी आदि लोगो को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसमें 4 करोड़ 48 लाख रूपये की धनराशि किसानों के खाते में प्रदान की गयी। उक्त अवसर पर मंत्री ने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्ग दर्शन एवं उ0प्र0 के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह किसानां को ऋण माफी का कार्यक्रम किया जा रहा है जिससे किसानां का जीवन स्तर ऊॅचा किया जा सके। उक्त अवसर पर दारा सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी योजनाआें के पैसों का हेरा-फेरी नही होनी चाहिए। सुनील गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाआें के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषि उप निदेशक द्वारा कृषि ऋण मोचन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा जिला अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर प्रधान मंत्री आवास के लाभार्थियां को मंत्री द्वारा स्वीकृति पत्र दिया गया। उक्त अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहें।